डॉक्टर चन्द्रशेखर का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
प्रख्यात सर्जन डॉ. चंद्रशेखर का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर एवं शहर के प्रतिष्ठित लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। डॉ. चंद्रशेखर को अलीगढ़ में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू करने का श्रेय जाता है। एएमयू में अध्यापन किया। वह रोटरी क्लब के संस्थापक सदस्यों में थे। बच्चों को अच्छी परवरिश दी, जो आज सफल चिकित्सक के रूप में स्थापित हो चुके हैं। विधायक संजीव राजा के अतिरिक्त शहर के चिकित्सक एवं रोटरी क्लब से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।