अवनीश रही की पुस्तक का विमोचन करते फिल्म अभिनेतासुदेश बेरी. स्वयं
अलीगढ़। हिंदी के गीतकार एवं साहित्यकार डॉ. अवनीश राही के महाग्रंथ ‘मृत्यु-बोध : मृत्यु की चिता पर—जीवन का उत्सव’ का दिल्ली में फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी ने विमोचन किया। विशेष संयोग रहा कि विमोचन अभिनेता के जन्मदिन पर हुआ। पुस्तक की गंभीर विषयवस्तु और जीवन-दर्शन से प्रभावित सुदेश बेरी ने डॉ. राही के साहित्यिक प्रयास की सराहना की। डॉ. राही ने बताया कि यह कृति मृत्यु के भय तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन, संबंधों और मानवीय संवेदनाओं को समझने का साहित्यिक प्रयास है। इससे पूर्व उनकी कृति ‘मैं भूख हूँ’ का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किया था। ‘मृत्यु-बोध’ का प्रकाशन बर्धमान के ब्लूइंक पब्लिशर ने किया है।