गांव धनसारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में विजेता विद्यार्थियों का स्वागत करते अध्यापक व अभिभावक।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के धनसारी गांव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने 36वीं राज्य स्तरीय कुश्ती एवं जुडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में मो. आदिल हुसैन ने गोल्ड, इरफान, सहवान, अल्कीना, फूल हसन और राखी ने कांस्य पदक जीता। जुडो में आदिल ने तृतीय, अल्वीना और ममता ने द्वितीय, राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों का स्कूल में स्वागत किया गया। इस मौके पर संजय कुमार, ललित कुमार, आभारानी गौड़, प्रेमलता वर्मा, आबाद गाजी, निराले पहलवान, योगेश, विशाल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।