संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार और प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय योग एवं वेलनेस सेंटर सासनी के योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुमित कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय में छात्रों को योग कराया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ योग पर भी ध्यान देना चाहिए। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या ऊषा कुमारी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिविर में नीरेश गौतम, देवेंद्र कुमार, गौरव सिंह तथा सीमा सिंह आदि थीं।