फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में डेवलेपमेंट फीस को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एएमयू गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एमटेक (रोबोटिक) के छात्रों ने डेवलेपमेंट फीस को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बाब-ए-सैयद के गेट को बंद कर दिया। छात्रों ने 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे एमटेक के छात्र एकत्रित होकर बाब-ए-सैयद पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गेट पर बैरेकेडिंग लगाकर आवाजाही पर रोक लगा दी। छात्र नेता एहितशाम जाकिर ने कहा कि एमटेक में प्रवेश के दौरान छात्रों ने डेवलेपमेंट फीस के रूप में 50 हजार रुपये जमा कर दिए थे। वह पैसा विभाग में नहीं पहुंचा, जब छात्र द्वितीय वर्ष में आ गए तो उनसे 50 हजार रुपये फिर मांगे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्या सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तानाशाही चल रही है? डेवलेपमेंट फीस मांगी जा रही है, लेकिन न तो शिक्षक उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही लैब। कहा कि उनकी मांग यह है कि जो 50 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं, उसे रद्द किया जाए। परीक्षा कंट्रोलर लिखित में दें कि यह गलत है। छात्रों ने कहा कि उन्हें फीस के नाम पर लूटा जा रहा है।
विज्ञापन

यह गेट तब तक बंद रहेगा, जब तक परीक्षा कंट्रोलर लिखित में नहीं दे देते कि डेवलेपमेंट फीस नहीं ली जाएगी। फीस के चलते हॉल टिकट तक रोक लिया गया है। गेट बंद होने से लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। छात्रों के प्रदर्शन की खबर पर प्राक्टोरियल टीम मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि छात्रों की बात परीक्षा कंट्रोलर से कराई गई। आश्वासन मिलने के बाद छात्र बाब-ए-सैयद से हट गए। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें