टीकाराम कन्या महाविद्यालय में अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल क्षात्राएं।
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला अपराजिता के तहत टीकाराम कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अपराजिता क्लब की ओर से छात्राओं ने सजावटी सामग्री का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा ने किया। प्रदर्शनी की आयोजन प्रभारी डॉ. गीतिका सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने पुरानी शादी के कार्ड और लिफाफे से शगुन के नए लिफाफे मिट्टी के सजावटी बहुत सुंदर बर्तन व सुंदर दुपट्टे तैयार किए। कार्यक्रम में डॉ. नीता वार्ष्णेय, डॉ. मोनिका, शिखा सिंह, श्वेता आदि का सहयोग रहा।