फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे प्रवेश परीक्षा बाधित, हंगामा

Wed, 10 Jun 2015 01:43 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घंटे प्रवेश परीक्षा बाधित, हंगामा
विज्ञापन

अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू में लैंग्वेज ऑफ एडवरटाइजिंग मीडिया एंड मार्केटिंग (लाम) कोर्स अचानक सस्पेंड किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने एमए लिंग्विस्टिक (भाषा विज्ञान) प्रवेश परीक्षा रोक दी । इसको लेकर तीन घंटे तक आर्ट फैकल्टी में हंगामा चलता रहा। कुलपति द्वारा पांच सदस्यीय  कमेटी गठित किए जाने के बाद छात्र शांत हुए और प्रवेश परीक्षा निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से शुरू हुई। मंगलवार को एएमयू में एमए लिंग्विस्टिक में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होनी थी। इसमें करीब 68 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसी बीच छात्रों को सूचना मिली कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘लाम’ कोर्स खत्म कर दिया है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 15 जून को प्रस्तावित की गई थी। इससे आक्रोशित दर्जनों छात्र परीक्षा कक्ष में पहुंच गए और अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोक दिया। सूचना के बाद विश्वविद्यालय में खलबली मच गई। प्रॉक्टर डॉ. एम आसिफ पूरी टीम के साथ केंद्र पर पहुंच गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब छात्र वहां से हटने को तैयार नहीं हुए तो छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल को कुलपति जमीरउद्दीन शाह के पास वार्ता के लिए ले जाया गया। इस मामले के अध्ययन के लिए कुलपति ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उसके बाद छात्र शांत हुए और करीब 12 बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रतिनिधि मंडल में छात्र नेता सैयद आवेश, मो. फैजान, दानिश रहीम, जीशान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें