एएमयू सर सय्यद गेट बंद कर छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरने पर बैठक एएमयू छात्र नेता। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव को लेकर दूसरे दिन शनिवार को छात्रों का बाब-ए-सैयद के पास धरना जारी रहा। छात्रों ने हुंकार भरी है। कहा, जब तक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे।
शुक्रवार को बाब-ए-सैयद को बंद करने को लेकर छात्रों और विवि के सुरक्षाकर्मियों के बीच नोंकझोंक भी हो गई। छात्रों ने इंतजामिया को चेतावनी दी है कि छात्र संघ चुनाव का एलान न होने तक उनका धरना -प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्र नेता विकास यादव, तस्लीम रजा, शाद अहमद हमजा जमशेद, जाहिद खान, हमजा जमशेद, मोहम्मद जुनैद खान, साद अमजद, मोहम्मद खालिद, तस्नीज रजा, हैदर अलीग, इमरान राना, रमजान, मोहम्मद साजिद, रहबर दानिश सहित अन्य छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर धरना दिया।
छात्रों का कहना है कि जब तक चुनाव अधिसूचना जारी नहीं कर दी जाती है, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। सोमवार को दिसंबर महीने की तनख्वाह को लेकर अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल शुरू होगी। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि लगातार धरना दे रहे छात्रों से बातचीत की जा रही है। उन्हें समझाने का प्रयास चल रहा है।