फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र में वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Sat, 16 Dec 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पवन बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह गंगीरी में परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही हाईवे पर महरावल के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्र पवन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर महरावल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुलवा निवासी 27 वर्षीय पवन पुत्र प्रेमपाल सिंह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह गंगीरी में परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर वापस अपने गांव लौट रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही हाईवे पर महरावल के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस के अलावा परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक 6 भाई बहनों में चौथे नंबर का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें