फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Shakti: गोधा थाने में छात्रा भावना बनी एक दिन की थानेदार, सुनी समस्याएं, दिए दिशा-निर्देश

Sat, 27 Sep 2025 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना गोधा में छात्रा भावना को एक दिन का थानेदार बनाया गया। बहरामपुर की छात्रा यशोदा ने भी थाने में आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को सुना।
विज्ञापन
गोधा थाने में एक दिन की थानेदार बनी छात्रा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति फेज-5 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बालिकाओं को जागरुक भी किया जा रहा है। इस क्रम में 27 सितंबर को थाना गोधा में छात्रा भावना को एक दिन का थानेदार बनाया गया। भावना ने न केवल थाने का प्रभार संभाला बल्कि जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए भी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा- निर्देश दिए । 

इसी तरह थाना क्षेत्र के बहरामपुर की छात्रा यशोदा ने भी थाने में आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को सुना। इसी तरह सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने गोधा क्षेत्र के गांव मैंमडी में आदर्श इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं को जागरुक किया। उन्होंने छात्राओं को किसी तरह का अपराध होने पर नजदीकी थाना, डायल 112, वूमेन पावरलाइन 1090, हेल्पलाइन पर कॉल करने के लिए कहा। इस अवसर पर थाना प्रभारी गोधा सरिता सिंह मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें