नैतिक को कांस्य पदक मिलने पर बधाई देती शिक्षिका।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के एसटीएस स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र नैतिक सिंह ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट की ओर से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन के सहयोग से आयोजित जूनियर स्किल चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 20 हजार रुपये जीते। उनका स्कूल की ओर से अभिनंदन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य फैसल नफीस ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करके नैतिक सिंह ने न केवल स्कूल का, बल्कि विश्वविद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। ब्यूरो