फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेहड़ी-ढकेल वालों को मिलेगी ट्रेनिंग और भत्ता

Mon, 24 Aug 2015 01:31 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेहड़ी-ढकेल वालों को मिलेगी ट्रेनिंग और भत्ता
विज्ञापन

अलीगढ़। शहर में रेहड़ी ढकेल लगाने वाले दुकानदारों को बेहतर जीवनयापन और आजीविका की सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत सहायता योजना लागू कर दी गई है। पूरे प्रदेश में इस योजना पर काम शुरू करने वाला अलीगढ़ पहला जिला बन गया है। इसके अंतर्गत नगर निगम सीमा में वेंडिंग जोन बनाने और वेंडरों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाया गया था, जिसमें 1227 दुकानदारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अब इन सभी को 26 अगस्त को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में सुबह दस बजे से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले दुकानदारों को 400 रुपये का भत्ता भी मिलेगा। प्रशिक्षण में सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, पॉलीथीन का प्रयोग न करने, आसपास सफाई रखने और ग्राहकों से सद्व्यवहार के टिप्स दिए जाएंगे। नगर निगम के सेवा भवन में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एडीएम सिटी अवधेश तिवारी, एसपी ट्रैफिक एके सिंह, व्यापारी संगठनों और रेहड़ी दुकानदारों की समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। नगर आयुक्त ने बताया कि पहले चरण में फल और सब्जी बेचने का काम करने वाले और दूसरे चरण में अन्य सामान बेचने वाले दुकानदारों को शामिल किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि अलीगढ़ प्रदेश का एक मात्र ऐसा जिला है, जिसमें ये योजना लागू हो रही है। इस दौरान उप नगर आयुक्त मो. मसूद अहमद, सहायक नगर आयुक्त रिषीकेश सिंह, एडीए के सहायक संयोजक एसके भदौरिया, नगर निगम से हरीकृष्ण गुप्ता, सतेंद्र, एहसान रब, प्रभारी जनसंपर्क सभापति यादव, अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा, महामंत्री मनीष वूल, वरिष्ठ व्यापारी नेता मानव महाजन, ओपी राठी, राजवीर सिंह सुमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें