फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सेवानिवृत्त एसडीएम के घर से चोरी रिवाल्वर एक वर्ष बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी निरंजनपुरी इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त एसडीएम के घर पिछले वर्ष चोरी गई लाइसेंसी रिवाल्वर उनके नौकर ने चुराई थी। एक वर्ष के पुलिस प्रयास के बाद नौकर ने यह रिवाल्वर बरामद कराई है। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों नौकर एक अपहरण के मुकदमे में जेल गया था। रिमांड पर उसने यह माल बरामद कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ व संभल आदि जगहों पर एसडीएम रहे ओमवीर सिंह ने 26 फरवरी 2021 को उन्होंने थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा कि उन पर लाइसेंसी रिवाल्वर व केस में नौ कारतूस भी थे। नवंबर 2021 को उन्होंने सफाई के बाद यह रिवाल्वर बेडरूम में लकड़ी की अलमारी में रख दिया। इसके बाद 14 व 15 जनवरी 2022 को वे अपने पैतृक गांव गए थे। इसके बाद लौटने पर 15 फरवरी की शाम उन्होंने अलमारी में रिवाल्वर देखी तो वह गायब मिली।
पुलिस जांच में उनके नौकर सारसौल के गोलू का नाम सामने आया। मगर वह मिला नहीं। इधर, पिछले दिनों वह बन्नादेवी से एक अपहरण के मुकदमे में जेल गया। इस जानकारी पर क्वार्सी पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही से चोरी की रिवाल्वर बरामद हुई। इस दौरान आरोपी ने स्वीकारा कि वेतन न मिलने पर उसने ऐसा किया था। मगर वह रिवाल्वर को बेच नहीं पाया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि रिवाल्वर बरामद कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है। इधर, सेवानिवृत्त एसडीएम पक्ष का कहना है कि वह लगातार छुट्टी चला जाता था और कई बार काम छोड़कर गया। वह चोरी के इरादे से ही आया था। इधर, महानगर के बन्नादेवी थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चोरी में आगरा रोड के शिवम सक्सेना को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।
सांगवान सिटी के पास नाले में मिला शव

अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी इलाके के सागवान सिटी रोड पर शनिवार शाम नाले में एक युवक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार अभी उसकी पहचान नहीं हुई है और न उसके शरीर पर कोई चोट का निशान है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। पानी में उतराता मिला था। फिलहाल पोस्टमार्टम को रखवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें