फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

विज्ञापन
गांव कोटा में लाठी-डंडों से मारपीट करते लोग। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोटा में सोमवार की सुबह दुकान खोलने आए सगे तीन भाइयों को गांव के कुछ लोगों ने पुराने जमीन विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है। जिसमें दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने घायलों का उपचार मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया है।
ओमवीर पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी गांव पदू मुरसान ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे उसके ताऊ के लड़के सत्येंद्र, जितेंद्र सिंह व गीतम सिंह पुत्रगण बच्चू सिंह गांव कोटा स्थित अपनी दुकान खोलने के लिए गए थे। उसी दौरान पास के गांव नगला अंता के रहने वाले खनन माफियाओं ने उन्हें एक राय होकर पकड़ लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जिसमें सत्येंद्र, जितेंद्र, गीतम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लाठी-डंडों से हो रही मारपीट का आसपास के लोगों द्वारा वीडियो बनाकर भी वायरल किया गया है।
विज्ञापन

ओमवीर सिंह का कहना है कि मारपीट करने वाले खनन माफिया जाते समय आगे मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। ओमवीर का कहना है कि करीब पांच दिन पहले यह लोग गांव के निकट में खनन कर रहे थे। उस दौरान इन्हें पुलिस ने इनकी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी ले जाते हुए पकड़ लिया था। जिससे यह लोग हमसे दुश्मनी मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें