अलीगढ़। प्रदेश स्तरीय जूनियर प्रतियोगिताओं के लिए जिले में तीन खेलों के चयन ट्रायल होंगे। जूनियर बालक हॉकी का जिला ट्रायल 29 नवंबर और मंडल ट्रायल 30 नवंबर को होगा। जूनियर बालिका हैंडबाल और कुश्ती के जिला ट्रायल सात दिसंबर और मंडल ट्रायल आठ दिसंबर को होंगे। सभी ट्रायल अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होंगे। चयनित खिलाड़ी झांसी, बस्ती और बरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता ने बताया कि खिलाड़ियों को मूल प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।