फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद के डेफएक्सपो में लगी अलीगढ़ के दो रक्षा उत्पादकों की स्टॉल

विज्ञापन
अहमदाबाद में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित चार दिवादसीय डेफएक्सपो 2022 में अलीगढ की कम्पनी दीप एक्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अहमदाबाद में रक्षा मंत्रालय द्वारा लगाई गई चार दिवसीय प्रदर्शनी डेफ एक्सपो में अलीगढ़ के दो रक्षा उत्पादकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। जो उत्पादक शामिल हुए हैं, उनमें दीप एक्सप्लो व प्रिसिजन एडवांस सिस्टम शामिल हैं। इस प्रदर्शनी का समापन 22 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

मेक इन इंडिया के तहत रक्षा मंत्रालय की ओर से यह प्रदर्शनी 17 अक्तूबर को शुरू की गई है। जिसमें देश विदेश की 1340 कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। यहां से दीप एक्सप्लो ने अपने उत्पाद डिटोनेटर, हैंडग्रेनेड के सामान, राकेट लांचर के इगनाइटर को अपने स्टॉल पर प्रदर्शित किया है। इसी तरह प्रिसिजन ने भी अपने रक्षा उत्पादों का स्टाल लगाया है।
वहां के विषय में जानकारी देते हुए दीप एक्सप्लो के संचालक ललेश सक्सेना ने बताया कि जर्मनी एवं चेन्नई की रक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के उत्पादों को उन्होंने देखा और अपने उत्पादों के विषय में उन्हें जानकारी दी। इस दौरान तकनीक का भी आदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह प्रिसीसन एडवांस सिस्टम ज्वाइंट वेंचर के एमडी मनीष बंसल ने बताया कि डेफएक्सपो में टैंक के कंपोनेंट, ड्रोन, बंदूक के उपकरण को प्रदर्शित किया है। इनके स्टॉल पर पारस अग्रवाल व राहुल गुप्ता प्रजेंट कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदर्शनी में सेना के वाइस एडमिरल ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्पादों की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें