राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एसएसपी के साथ मंच पर मौजूद लोग
- फोटो : samvad
कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत एसएसपी ने नीरज जादौन ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण, बाल अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि जनपद के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र संचालित हैं, जहां महिलाओं की शिकायतों का महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाता है। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका बताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।