फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्रीराम-सीता, लक्ष्मण की मूर्तियां तोड़ीं, प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Dec 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अतरौली थाना क्षेत्र के बुढ़ासी गांव में स्थित पथवारी माता के मंदिर में असामाजिक तत्वों ने श्रीराम दरबार की मूर्तियां तोड़ डालीं। जमकर हंगामा हुआ। खंडित मूर्तियां हटवाई गईं। तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बुढ़ासी के पथवारी मंदिर में तोड़ी गई प्रतिमाएं - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के बुढ़ासी गांव में स्थित पथवारी माता के मंदिर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने श्रीराम दरबार की मूर्तियां तोड़ डालीं। 18 दिसंबर सुबह पूजा पाठ करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त देखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने नई मूर्तियां स्थापित करने का वादा कर लोगों को शांत कराया। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी दो बार देव मूर्तियां क्षतिग्रस्त की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


गांव के शनि सिंह पुत्र रविकांत आर्य का कहना है कि आबादी से थोड़ी दूरी पर पथवारी माता मंदिर है। 18 दिसंबर सुबह पूजा पाठ करने पहुंचे लोगों ने बताया कि श्री राम- सीता व लक्ष्मण की मूर्तियां तोड़ दी गईं हैं।

बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी दो बार शरारती तत्वों ने मूर्तियां तोड़ दी थीं। जिसमें पुलिस स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने और नई मूर्तियां स्थापित करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। खंडित मूर्तियां हटवाई गईं। शनि सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

मूर्तियां आंशिक रूप से खंडित होने की सूचना मिली थी, थाना पुलिस द्वारा मौके पर जांच की गई। मूर्तियों को बदल दिया गया है। जांच हेतु अभियोग दर्ज कर लिया गया है। -मो. अकमल खान, क्षेत्राधिकारी अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें