फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: श्रीराम जनचेतना महारैली में अलीगढ़ से पहलवान जाएंगे अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में 5 जून को अयोध्या में आयोजित जय श्री राम जनचेतना महारैली में अलीगढ़ से एक बस और ट्रेन से दो सौ से अधिक महिला, पुरुष और पहलवान अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन




यह फैसला अकबर मार्केट स्थित जिला ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय पर सचिव मजहर उल कमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव फहाद खान, दीपक शर्मा को अलीगढ़ से अयोध्या जाने वाले पहलवानों की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।



मजहर कमर ने कहा कि पहलवानों द्वारा पदक को गंगा में विसर्जित करने की बात करने वाले पहलवानों ने दुनिया में देश को अपमानित करने का प्रयास किया है। देश में संविधान से बड़ा कोई नहीं आंदोलन करने वाले पहलवानों को देश के कानून पर भरोसा नहीं है, तभी यह राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन




ऐसे पहलवानों के खिलाफ देशद्रोही का मुकदमा चलना चाहिए। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नवाब हैदर अली खान असद ने कहा कि राजनीति से प्रेरित आंदोलन करने वाले पहलवान जिस पदक को अपना व्यक्तिगत पदक मानकर गंगा जी में विसर्जित करने की बात कर रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए यह पदक देश के मान सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है। बैठक में पहलवानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर पर किए गए पुलिस बल प्रयोग की सराहना की। इस अवसर पर मिर्जा वसीम बेग, अवधेश सारस्वत, राकेश चौधरी, मोहम्मद रिजवान, शुएब पहलवान, आजम, ओसामा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें