चालक के नशे में होने और तेज रफ्तार कार दौड़ाने से हादसा हुआ है और इसकी पुष्टि पुलिस ने भी की है। गाड़ी में शराब की बोतल और गिलास भी मिले हैं। थानाध्यक्ष हरदुआगंज रवि चंद्रवाल ने बताया कि शराब के नशे में तेज रफ्तार पर गाड़ी के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है, मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मौत ने बुलाया तो घर से टिफिन लेकर ढकेल पर पहुंच गया मृतक...
परिजनों के अनुसार मृतक प्रेम शंकर मंडी में काम नहीं होने के कारण घर से छोटे बेटे सनी की अमरूद की ढकेल पर उसका खाना लेकर गए थे। हादसे कुछ समय पहले ही वह वहां पहुंचे थे और हादसे के वक्त सनी कुछ दूर बैठकर खाना खा रहा था। प्रेमशंकर ढकेल के पास खड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटी दो बेटे है, जिनमे एक बेटा और बेटी विवाहित हैं, सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।