फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: स्पीड ब्रेकर उखडे़, निकली कीलों से टायर हो रहे पंचर, लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

Tue, 11 Oct 2022 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महानगर में स्पीड ब्रेकर टूटने लगे हैं। इनमें लगी लोहे की कील बाहर निकल आने से हादसे बढ़ गए हैं। इनसे न केवल वाहनों में पंचर हो रहे हैं और टायर भी फट रहे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
रामघाट रोड़ अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल के सामने लगे स्पीड ब्रेकर टूट जाने के बाद उनसे निकल रही कीले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर में चौराहों पर वाहनों की गति कम करने के लिए लगाए गए रबर स्पीड ब्रेकर (गति नियंत्रक) अब हादसों का सबब बन रहे हैं। स्पीड ब्रेकर टूट या उखड़ जाने से निकली कीलों के चलते वाहनों में पंचर एवं टायर फटने की घटनाएं बढ़ गईं। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वाहनों की तेज गति पर रोकथाम के लिए नगर निगम ने प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रबर के स्पीड ब्रेकर लगवाए थे। वाहनों की अधिक संख्या के चलते ये स्पीड ब्रेकर टूटने लगे हैं। इनमें लगी लोहे की कील बाहर निकल आने से हादसे बढ़ गए हैं। इनसे न केवल वाहनों में पंचर हो रहे हैं और टायर भी फट रहे हैं।

क्वार्सी चौराहा, केला नगर तिराहा, एडीए कॉलोनी, सेंट फिदेलिस, किशनपुर तिराहा, केला नगर चौराहा, मैरिस रोड, गांधी आई तिराहा, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, सासनीगेट समेत कई स्थानों पर सड़क पर लगी स्पीड ब्रेकर टूट चुके हैं और लोहे की कीलें बाहर निकल आने से घातक हो रही हैं। वाहनों के अनियंत्रित हो जाने की दशा में हादसे की भी संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें