फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुलंदशहर हादसे के शिकार मृतकों के परिजनों को सपा ने दिए एक एक लाख रुपये

Sun, 25 Aug 2024 05:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को सपा नेताओं ने शनिवार को सहायता राशि चेक दिए। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव प्रतिनिधि मंडल के साथ शनिवार को गांव नगला अहेरिया पहुंचे। मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। घायलों का हालचाल जाना। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पार्टी फंड से भेजे गए एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के आठ चेक मृतकों के परिजनों को दिए। लाल बिहारी यादव ने कहा कि अलीपुर के युवक के परिजनों को भी एक लाख रुपये की सहायता राशि जल्द भेजी जाएगी। उनके साथ प्रदेश सचिव रामलाल नायक, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, पूर्व विधायक वीरेश यादव, डीआर यादव, गिरीश यादव, अशोक यादव, वीरेंद्र लोधी, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निवार को राज्य मंत्री संदीप सिंह ने नगला अहेरिया, अलीपुर व नगला का सहाय का दौरा कर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए। बुलंदशहर सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में नगला अहेरिया के आठ व एक व्यक्ति अलीपुर का था। सभी के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि दी गई। घटना में घायल हुए 23 लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को केंद्र सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस दौरान एसडीएम अनिल कटियार, साहब सिंह राजपूत, पवन वर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत, यशपाल सिंह यादव, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें