फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सपा से मेयर पद पर 14 और पार्षद पर आए 400 दावेदार

Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मेयर और वार्ड सभासद के लिए सपा से टिकट पाने के लिए दावेदारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मेयर के लिए 14 और वार्ड सभासद के लिए 400 के लगभग आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर खुशी मनाते निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, अज्जू इशहाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर पद के चुनाव को लेकर सपा में टिकट के दावेदारों की सूची लंबी हो गई है। सर्वसम्मति से एक मजबूत प्रत्याशी चुनने के लिए पार्टी में बैठकों और मंथन का दौर जारी है। इसी सिलसिले में रविवार को पूर्व विधायक जफर आलम के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई है। यहां निकाय चुनाव प्रभारी विधायक नवाब जान खान, विधायक राम खिलाड़ी को मेयर पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने आवेदन पत्र सौंपे।

विज्ञापन


पार्षद पद के लिए करीब चार सौ प्रत्याशियों ने आवेदन दिए हैं। विधायक नवाब जान और रामखिलाड़ी ने सभी से आवेदन लेने के बाद स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी योग्य उम्मीदवार को ही चुनाव लड़ने का मौका देगी। हम सभी सपाइयों का एक परिवार है। जिसको टिकट नहीं मिलेगा, उसको भी पार्टी उम्मीवार के लिए चुनाव में काम करना होगा।

चुनाव प्रभारियों का स्वागत सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, अज्जू इशहाक, पूर्व महासचिव मनोज यादव ने वाहनों के काफिले के साथ हरदुआगंज में किया। वहां से सपाइयों का काफिला तस्वीर महल स्थित पूर्व विधायक जफर आलम के कैंप कार्यालय पर पहुंचा।
विज्ञापन


महानगर महासचिव मनोज यादव ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव में भाजपा को टक्कर देगी। सभी कार्यकर्ता और समर्थक पूरे मन से इस चुनाव की तैयारी में लगे हैं। प्रभारियों ने संभावित प्रत्याशियों से आवेदन पत्र प्राप्त किए। इस अवसर पर पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, डॉ. रक्षपाल सिंह, विनोद सविता, मुजाहिद किदवई, सुभाष लोधी, राम अवतार यादव आदि मौजूद रहे।

ये हैं महापौर पद के आवेदक
जीनत बेगम, पूनम यादव, हुमा मसूद अंसारी, ममता सविता, हुमैरा अफजाल, ललिता कुमार सविता, आयशा परवीन, रुचि प्रजापति, रुखसाना सईद, संगीता चौधरी, तौहीद जफर, शिवानी यादव, मंजू बघेल, डॉ. शबाना असलम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें