ग्राम तरसारा में बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त रोडवेज बस के चालक बनवारी लाल शर्मा (72) की हत्या करने के आरोपी पुत्र यतेंद्र उर्फ योगेंद्र कुमार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मृतक के छोटे बेटे अजय की तहरीर पर योगेंद्र सिंह उसके साले दिनेश और ससुर मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति है। उस पर इगलास कोतवाली में कई रिपोर्ट दर्ज हैं। हत्या में प्रयुक्त पाइपनुमा रॉड को भी बरामद किया गया है।