फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वीडियो देखकर बेटे ने पहचानी मां, एक वर्ष बाद मिला ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो देख एक बेटे को एक साल पहले लापता हुई मां का ठिकाना मिल गया। युवक ने वीडियो के जरिए उन्हें पहचान लिया।
विज्ञापन

रामनगर निवासी पवन कुमार की 80 वर्षीय मां कस्तूरी देवी 30 अप्रैल 2025 को घर से कहीं चली गई थीं। पवन ने मई 2025 में गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। सोमवार को पवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। इसमें उसकी मां जिला एटा के भावनपुर गांव में एक युवक के घर पर थीं। युवक ने मोबाइल पर बात करने पर कस्तूरी देवी को अपनी मां बताया। पवन ने थाने में जानकारी दी। थाना पुलिस ने उसे एटा पुलिस के पास भेजा। एसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कस्तूरी देवी की गुमशुदगी उनके थाने में दर्ज नहीं है। मामला एटा का होने के कारण वहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें