फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से जवान की मौत

विज्ञापन
सैनिक प्रदीप का फाइल फोटो।
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बैना निवासी सेना के जवान प्रदीप (27) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह 10 बजे गमगीन माहौल में पूरे सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सांसद सतीश गौतम, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान व सेना के जवानों ने श्रद्धांजलि दी। छोटे भाई दीपक ने प्रदीप को मुखाग्नि दी। इससे पहले आर्मी बटालियन के जवानों की टुकड़ी ने सैनिक को सलामी दी।
विज्ञापन

प्रदीप 2011 में आर्मी नर्सिंग कोर में भर्ती हुए थे। वह पंजाब के अमृतसर में तैनात थे। प्रदीप की पंजाब अमृतसर में खासा फील्ड अस्पताल में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। कंपनी के जवान प्रदीप के शव को तिरंगे में लपेटकर उनके पैतृक गांव पहुंचे। प्रदीप के पिता तेजपाल ने बताया कि उसकी शादी छह साल पूर्व खैर क्षेत्र के गांव शिवाला निवासी नीरेश के साथ हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रुद्र चार वर्ष व छोटा बेटा शिशांक डेढ़ वर्ष का है। प्रदीप अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहकर अमृतसर में ड्यूटी कर रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने पर साथी सैनिकों ने उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 21 अगस्त को उनका निधन हो गया। जवान की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें