फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन 600 फंसे हुए लोगों को भोजन की व्यवस्था

विज्ञापन
आपदा में फंसे लोगों को भोजन वितरण व्यवस्था का शुभारंभ करते विधायक ठाकुर दलवीर सिंह - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। समाज के प्रबुद्ध जागरूक और बौद्धिक लोगों ने महामारी और आपदा के समय प्रतिदिन 600 ऐसे लोगों को भोजन प्रदान करने की शुरुआत की है, जो कि लॉक डाउन के चलते अपने अपने घरों को पैदल सफर कर रहे हैं, या फंसे हुए हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी भोजन पहुंचाया जा रहा है। इस भोजन वितरण व्यवस्था का शनिवार को शुभारंभ बरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने विभिन्न स्थानों की ओर गाड़ियों को रवाना करके किया। यह व्यवस्था 14 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस अवसर पर सुरेश गोविल, गिरीश गोविल, मधुप लहरी, राजीव अग्रवाल, राजीव मित्तल, राकेश तलूना, पिंकी भाटिया, वाइके द्विवेदी, आरके खुराना, संजीव सीए, राजीव प्लस पॉइंट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें