फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: आज होगा शहर में स्मार्ट सिटी का काम, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

Tue, 19 Sep 2023 12:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुबह साढ़े सात बजे से दो घंटे के लिए यह आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान दीनदयाल अस्पताल की आपूर्ति विक्रम कॉलोनी उपकेंद्र से चालू रखी जाएगी, मगर 33 केवी लाइन बंद होने के कारण तीनों इलाकों में आपूर्ति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुछ काम होंगे। इस दौरान विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तीन बिजलीघर जमालपुर, मेडिकल कॉलेज व दीनदयाल की आपूर्ति दो घंटे बंद रहेगी। 

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए एसडीओ क्वार्सी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे से दो घंटे के लिए यह आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान दीनदयाल अस्पताल की आपूर्ति विक्रम कॉलोनी उपकेंद्र से चालू रखी जाएगी, मगर 33 केवी लाइन बंद होने के कारण तीनों इलाकों में आपूर्ति नहीं रहेगी। इसी तरह वितरण खंड तृतीय के एसडीओ के अनुसार लालताल, किला रोड, आरसीएम, टाउन व साईं मंदिर सब स्टेशन की आपूर्ति सुबह 6:30 से दो घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दौरान इन इलाकों में पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें