फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aigarh: बस चालक से मारपीट के विरोध में स्मार्ट सिटी स्टाफ का हंगामा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 23 Oct 2022 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गुस्साए स्मार्ट सिटी बस के चालक-परिचालक आदि स्टाफ ने सारसौल स्थित वर्कशॉप में हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टाफ की मांग थी कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अफसरों ने उन्हें बमुश्किल समझाया तब कहीं जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन
ई-बस चालक से मारपीट होने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी बस पर तैनात संविदा चालक से गांधीपार्क चौराहे के पास शुक्रवार को हुई मारपीट के विरोध में बस स्टाफ एकजुट हो गया। घंटों कर्मचारियों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा काटा। अफसरों ने बमुश्किल उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।

विज्ञापन


मडराक से जेएन मेडिकल कॉलेज रूट पर चलने वाली स्मार्ट सिटी के बस चालक राजकुमार जैसे ही गांधीपार्क बस स्टैंड पर पहुंचे तभी वहां एक खोखा दुकानदार से बस खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। राजकुमार का आरोप है कि दुकानदार और वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।

इससे उनके चेहरे और आंख पर काफी चोटें आयी हैं, जबकि पास में ही चौराहे पर ही पुलिस फोर्स तैनात था। इस बीच शोर-शराबे पर हमलावर वहां से भाग गए। पीड़ित संविदा चालक शिकायत लेकर थाना गांधीपार्क पहुंचा और मामले में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


इसको लेकर गुस्साए स्मार्ट सिटी बस के चालक-परिचालक आदि स्टाफ ने सारसौल स्थित वर्कशॉप में हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टाफ की मांग थी कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अफसरों ने उन्हें बमुश्किल समझाया तब कहीं जाकर वे शांत हुए। गांधीपार्क के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें