संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।संविलियन विद्यालय बिजलीघर में विज्ञान क्लब ने विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया। समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण की ओर मानव जीवन का ध्यान आकर्षित करना है। रणजीत सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरमेंट हेल्थ के अनुसार इस वर्ष की थीम सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ बनाना है।
संविलियन विद्यालय बिजलीघर में विज्ञान क्लब ने विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया। समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण की ओर मानव जीवन का ध्यान आकर्षित करना है। राहुल कुमार ने बताया कि पर्यावरणीय असंतुलन के कारण ही आजकल त्वचा और सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुनीता रानी ने की। मुख्य अतिथि राहुल कुमार रहे। रणजीत सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरमेंट हेल्थ के अनुसार इस वर्ष की थीम सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य प्रणालियों को सुदृढ़ बनाना है।
नमिता ने बताया कि नगरीकरण और औद्योगीकरण का जल, वायु एवं मिट्टी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अंत में पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों प्रियंका कुशवाहा, शालिनी, चंचल एवं अंजलि को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकुमारी उपाध्याय, डा.ॅ सतना, गौरव कुमार, नमिता, मीरा, प्रवीन, अदिति एवं संजना आदि मौजूद रहीं।