आगरा रोड पर संचालित देवम इंटरप्राइजेज से खाद्य पदार्थ बेसन का एक नमूना भरते एफडीए के अधिकारी। सं?
- फोटो : CITY OFFICE
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री की रोकथाम के लिए शनिवार को अभियान चलाया। शहर के थाना सासनीगेट के आगरा रोड पर संचालित देवम इंटरप्राइजेज से खाद्य पदार्थ बेसन का एक नमूना, आवास विकास कॉलोनी स्थित दिनेश की मिठाई की दुकान से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना संग्रहित किया गया।
तहसील गभाना में बरौली बाईपास गभाना पर स्थित विक्रेता जाहिद की मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू का एक नमूना, ग्राम पचपेड़ा में दूध विक्रेता पवन कुमार से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। तहसील खैर में थाना टप्पल के ग्राम नांगल कलां में खाद्य कारोबारकर्ता राहुल की पनीर निर्माण शाला से खाद्य पदार्थ पनीर एवं मिश्रित दूध के एक- एक नमूने संग्रहित किए गए। संवाद