फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर सैयद डे की तैयारियां जोरों पर, रंग-रोगन आखिरी दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद की 205वीं जयंती पर देश-दुनिया में रह रहे पूर्व छात्र जुटेंगे। कोरोना काल के बाद हो रहे आयोजन को लेकर अलीग बिरादरी में खुशी का माहौल है। हर हॉल में दावतें होंगी, यह एक रवायत है।
विज्ञापन

शताब्दी द्वार को रंग-बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों से सजा दिया गया है। यूनिवर्सिटी के परिसर में डिवाइडर का रंग-रोगन हो रहा है। यूनिवर्सिटी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। दो साल तक ऑनलाइन कार्यक्रम होने के बाद पहली बार ऑफलाइन कार्यक्रम हो रहा है। विदेश में रह रहे अलीग बिरादरी का आना शुरू हो गया है। 16 और 17 अक्तूबर को विश्व एल्युमिनाई मीट होगी।
मुख्य अतिथि यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीपी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अमेरिका के डॉ. कोहकन शम्सी, अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ. रफत हुसैन, आयकर उपायुक्त चेन्नई के जहांजेब अख्तर, आईएसयूजेडयू मोटर्स इंटरनेशनल के अध्यक्ष मंसूर अहमद, मानवाधिकार आयोग हरियाणा के महानिदेशक मनोज यादव, दुबई से डॉ. शम्स तबरेज सिद्दीकी होंगे। 17 अक्तूबर को सर सैयद डे पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ताहिर महमूद, विशिष्ट अतिथि जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी व राष्ट्रीय आर्काइव के महानिदेशक चंदन सिन्हा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें