फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी छापा : देर रात तक चली कार्रवाई, पांच करोड़ का माल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी एसआईबी की टीम ने सोमवार को अग्रवाल फैरो मेटैलिक प्राइवेट लिमिटेड, सुरेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी सहित पांच जगहों पर छापा मारा कार्रवाई की थी। इस दौरान पांच करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी लेने का मामला सामने आया। कार्रवाई में जीएसटी अधिकारियों ने लगभग पांच करोड़ रुपये का अघोषित माल सीज किया है।
विज्ञापन




चार फर्मों समेत कुल सात ठिकानों पर एसआईबी ने उक्त कार्रवाई की थी। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अग्रवाल फेरो पर 201 टन स्क्रैप, 37.50 टन ब्लिट, 10 टन कोयला, केमिकल, 118 टन इंगट सील किया गया। कुल 1.25 करोड रुपये का माल सीज हुआ है। चार फर्मों पर पांच करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला है। फर्जी खरीद-बिक्री दिखा आईटीसी का लाभ लिया गया। इसके अलावा अग्रवाल फेरो की सहायक फर्मों को चिन्हित किया गया है। देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें