श्री अग्रवाल महिला विंग द्वारा रामघाट रोड स्थित एक होटल में अधिष्ठान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद पांच महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की गईं। महिला विंग ने ‘लव यू जिंदगी’ थीम के साथ दीपावली उत्सव भी मनाया।
अधिष्ठापन समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष नमिता मित्तल ने सत्र 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, महामंत्री गीतिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल और मीडिया प्रभारी सीमा गर्ग के नामों की घोषणा की गई। राजश्री अग्रवाल, अंजू मोरनी द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सोशल प्रोजेक्ट के तहत लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरुक करने के लिए जरुरतमंत पांच महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। अधिष्ठापन कार्यक्रम के साथ ही ‘लव यू जिंदगी’ थीम के दीपावली उत्सव का कार्यक्रम मनाया।
कार्यक्रम में महिला विंग के मौजूद सदस्यों ने डांस, म्यूजिक एवं गेम्स के साथ इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। संचालन सीमा बंसल और मीनू बंसल ने किया। आयोजन में बबीता मांगलिक, प्रीति मित्तल, राजश्री अग्रवाल, राधा अग्रवाल, अंजू मोरनी, श्वेता अग्रवाल, अंजू ताला, पूजा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल,रेनू अग्रवाल, नीति अग्रवाल, अनीता गर्ग का सहयोग रहा।