फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के विवाह में बजी बधाई, खुशियों से झूम उठी जनकपुरी

सार

महानगर के नौरंगाबाद स्थित एसजेडी पब्लिक मेमोरियल स्कूल में चल रही राम कथा में शुक्रवार को कथावाचक सुनील कौशल महाराज ने प्रभु राम के विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया।इसके बाद धूमधाम से प्रभु श्रीराम और जानकी का विवाह होता है।
विज्ञापन
नौरंगाबाद स्थित एसजेडी स्कूल में आयोजित श्रीराम कथा में कथा सुनते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के नौरंगाबाद स्थित एसजेडी पब्लिक मेमोरियल स्कूल में चल रही राम कथा में शुक्रवार को कथावाचक सुनील कौशल महाराज ने प्रभु राम के विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जनकपुर से स्वयंवर का निमंत्रण आया। विश्वामित्र अपने दोनों शिष्यों श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी पहुंच गए। प्रभु की सुंदरता को देखकर पूरी जनकपुरी निहाल हो उठी। सीता की सखियां गीत गाने लगीं। आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखियां, हे पहुना येही मिथिला में रहुना गीत मिथिला में गूंज उठा। हर तरफ मंगलगीत गाए जाने लगे। प्रभु श्रीराम स्वयंवर में पहुंच जाते हैं और शिव धनुष तोड़ देते हैं। शिव धनुष टूटने पर परशुरामजी आ जाते हैं और कुपित हो जाते हैं। प्रभु श्रीराम के समझाने पर परशुराम जी का क्रोध शांत होता है। इसके बाद धूमधाम से प्रभु श्रीराम और जानकी का विवाह होता है। पूरी जनकपुरी खुशियों से झूम उठती है। कथा समापन पर हुई महाआरती में इंजीनियर राजीव शर्मा, महानगर संघचालक अजय सराफ, रौनक गुप्ता, रागनी गुप्ता, नागेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, अनिल राज गुप्ता, राजकुमार, रोहित गुप्ता, हिना गुप्ता, नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें