फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कुश्ती दंगल के साथ शुरू हुआ श्रावण मास मेला

Mon, 28 Jul 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के जागेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को कुश्ती दंगल के साथ 12 दिवसीय श्रावण मास मेले की शुरुआत हो गई। रविवार की रात रसिया दंगल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मेला कोऑर्डिनेटर अनेकपाल सिंह ने बताया कि रविवार की शाम कुश्ती दंगल का आयोजन कराया गया। अजीत कुंवरपुर ने पहली कुश्ती जीती। भोला कुंवरपुर के नाम दूसरी और अशोक ने तीसरी कुश्ती जीती। देर रात दस बजे से अखिलेश, आकाश वीके मधुआ अखाड़ा राया और मुकेश शर्मा खिच्चो आटे वाले हाथरस के बीच रसिया दंगल का मुकाबला शुरू हुआ। देर रात तक श्रोता रसिया दंगल के रस में सराबोर रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें