फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी पर चलाई गोली, पति गया जेल

Thu, 02 May 2024 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डेटा खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर गोली चला दी। इससे महिला के कंधे और सिर पर छर्रे लगे और वह घायल हो गई। पुलिस ने उसका इलाज कराने के साथ ही आरोपी को दबोच लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



गांव निवासी सपना कुमारी के अनुसार सोमवार की रात करीब नौ बजे उनका पति अरविंद कुमार घर आया और उन्हें पीटने लगा। इसके कुछ देर बाद ही जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। इससे उनके कंधे और सिर पर छर्रे लगने से चोट आई है। गोली चलाकर वह भाग गया। घायल सपना कुमारी ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन




पुलिस ने घायल महिला का इलाज कराने के साथ ही आरोपी को डेटा सैदपुर मार्ग से दबोच लिया। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें