गांव सिहावली स्थित दो दुकानों से सामान चोरी करने के बाद उसे बेचने जा रहे चोरों को दुकानदारों ने दबोच लिया। चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गांव सिहावली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र वेद प्रकाश और पंकज कुमार पुत्र महावीर सिंह की गांव में ही पास-पास दुकान है। शनिवार को रवि पुत्र कल्लू निवासी बांईकलां और जितेंद्र पुत्र महीपाल ने उनकी दुकानों से लोहे का सामान और कॉपर के तार चुराए। दोनों दुकानदार उनकी तलाश में लगे थे। दोनों चोरों को ई रिक्शा से चोरी का सामान बेचने के लिए जाते हुए दबोच लिया। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।