फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगर आयुक्त को चाबियां सौंपने पहुंचे दुकानदार, मनमानी करने का लगाया आरोप

Fri, 09 Jun 2023 12:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि नगर आयुक्त अमिता आसेरी ने दुकानदारों की एक नहीं सुनी। इसको लेकर दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन
अचल सरोवर के पास बनी दुकानों के दुकान स्वामी दुकानों की चाभी नगर निगम में देने पहुचें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत अचल ताल पर सुंदरीकरण के कराए जा रहे कार्य में बाधक बन रही पांच दुकानों को हटाए जाने को लेकर स्थानीय दुकानदार विरोध में उतर आए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए नगर निगम की इस कार्रवाई को गलत ठहराया। दुकानदार नगर आयुक्त अमिता आसेरी से मिलने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह दुकाने उनकी रोजी-रोटी का जरिया है। इन्हीं के सहारे उनका परिवार चल रहा है। यदि दुकान हटा दी जाएंगी को उनके सामने भुखमरी के हालत पैदा हो जाएंगे। उन्होंने नगर निगम के बदले में एक ही दुकान उपलब्ध कराने की मांग रखी । आरोप है कि नगर आयुक्त अमिता आसेरी ने दुकानदारों की एक नहीं सुनी। इसको लेकर दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। 

भाजपा महानगर के मंत्री संदेश राज ने कहा कि दुकानदार अपने परिजनों के साथ नगर आयुक्त को अपनी दुकानों की चाबियां देने गए थे। उन्होंने मांग रखी कि गलत तरीके से उनकी दुकानों में तोड़फोड़ न की जाए। उन्होंने कहा कि न तो वे स्मार्ट सिटी का विरोध कर रहे हैं न ही सुंदरीकरण का, लेकिन इसकी आड़ में गलत तरीके से दुकानों में तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर राजीव अरोरा, विनीता चौहान, सुधा अरोरा, चेतन, महावीर सिंह, अर्जुन सिंह, धीरज चौहान, अमित कुमार, मनोज जायसवाल, रंजीत ठाकुर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें