प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को शहर में होंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने बताया कि सुबह 11.30 बजे शिवपाल यादव का स्वागत मथुरा रोड अहमदपुर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेशपुर पुल के नजदीक होटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुुलाकात करेंगे। फिर, पत्रकारों से बातचीत करेंगे।