फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबंदी वापस, जारी रहेगा विद्यालय बहिष्कार

Thu, 17 Sep 2015 10:58 PM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाबंदी वापस, जारी रहेगा विद्यालय बहिष्कारअमर उजाला ब्यूरोअलीगढ़। शिक्षामित्रों ने विद्यालयों में तालाबंदी का निर्णय वापस ले लिया है। लेकिन शिक्षण कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तालाबंदी का निर्णय वापस लिया गया है। वहीं जिलास्तर पर चल रहे शिक्षामित्रों के अलग-अलग संगठन एक मोर्चा के तहत काम करेंगे।शिक्षामंत्री से हुई बातचीत के बाद शिक्षामित्रों ने विद्यालयों में तालाबंदी का निर्णय वापस ले लिया है। यह जानकारी उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी हरेन्द्र ने दी है। उनका कहना है कि लेकिन अगले आह्वान तक शिक्षामित्र विद्यालयों में नहीं जाएंगे। शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों के सभी संगठन अब एक बैनर तले आंदोलन करेंगे। नए मोर्चा को शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा नाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें