बन्नादेवी जीटी रोड पर करणी सेना ने अभिनेता शाहरूख खान का फूंका पुतला करणी सेना के पदाधिकारी। संव?
- फोटो : CITY OFFICE
करणी सेना ने फिल्म पठान के निर्माता-निर्देशकों व कलाकारों द्वारा हिंदू संस्कृति का अपमान किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों का विरोध करते हुए नारेबाजी की और पुतला दहन भी किया। इस दौरान शहंशाह तिराहा जीटी रोड पर कुछ देर के लिए वाहनों को ठहरना पड़ा।
आने जाने वाले भी इस विरोध प्रदर्शन को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीनों के खिलाफ थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कराने को एक तहरीर भी दी है। करणी सेना के ब्रज क्षेत्र के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि फिल्म में भगवा रंग को बेशरम रंग कहकर सनातन धर्म का अपमान किया गया है।
अन्य कई दृश्य ऐसे हैं जिनमें सनातन संस्कृति को अपमानित किया गया है। चूंकि भगवा रंग सनातन संस्कृति एवं हिंदू आस्था का प्रतीक है। जिससे हिंदू समाज की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए सभी आहत हुए हैं। फिल्म के जरिए सांप्रदायिकता को भड़काने का प्रयास किया गया है। इस मामले में करणी सेना की ओर से फिल्म पठान के निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा, फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ,अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आदि के नाम तहरीर दी गई है। थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।