फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जानलेवा हमले में प्रधान समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट, नामजद आरोपी फरार

Tue, 17 Sep 2024 05:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुछ लोग सड़क पर कुर्सियां डालकर बैठे थे। रास्ता देने के लिए कहने पर नामजदों ने पीटना शुरू कर दिया। गैस सिलिंडर से वार कर चेहरे, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गली में बैठे लोगों से कुर्सी हटाने के लिए कहने पर जानलेवा हमले में ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के विरुद्ध मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। नामजद आरोपी फरार हैं। थाना पुलिस के अनुसार आरोपियोें को जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन


मोरथल गांव निवासी वीरेश पुत्र कप्तान के अनुसार 15 सितंबर की देर शाम वह हरदुआगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम प्रधान मुंशी खां के घर के पास मुंशी खां सहित उसके परिवार के शाकिर पुत्र हसरत, अमन व अमन का भाई पुत्रगण मुंशी खां, दिलपुकार पुत्र रिसालदार, बॉबी पुत्र बाबू खां और कलुआ सहित अन्य लोग सड़क पर कुर्सियां डालकर बैठे थे।

रास्ता देने के लिए कहने पर नामजदों ने पीटना शुरू कर दिया। गैस सिलिंडर से वार कर चेहरे, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों घायल कर दिया। बचाने आए भाई नीटू, भाभी मालती और चचेरे भाई बृजेश को भी पीटकर घायल कर दिया। वीरेश के अनुसार पिटाई में उनके दांत टूट गए हैं और जबड़ा हिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें