फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस: मंविवि में हुई विचार गोष्ठी, हैदराबादी भोजन पर कार्यशाला सम्पन्न

Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मंगलायतन विवि में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर विचार गोष्ठी और विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विचार गोष्ठी में अलीगढ़ शहर विधायक मुक्ता राजा - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलायतन विवि में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन एनएसएस व कदम समूह एवं विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा को नियंत्रित करने का संकल्प भी लिया गया।

विज्ञापन




अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि विधायक मुक्ता राजा ने कहा कि यह दिवस नारी को शक्तिशाली और संस्कारी बनाने का माध्यम है। विशिष्ठ अतिथि एसडीएम महिमा राजपूत ने कहा कि महिलाओं को संविधान में विशेष अधिकार दिए हैं। ज्ञान अर्जित करने के साथ अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने महिला सुरक्षा कानून का सख्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। संजय प्रताप सिंह व मनीषा उपाध्याय ने भी विचार रखे। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा व परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रो. सिद्धार्थ जैन ने आभार व्यक्त किया। प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राजपूत, डॉ. सोनी सिंह व लव मित्तल का सहयोग रहा।

विज्ञापन


विशेष कार्यशाला
मंगलायतन विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन व रोबिन वर्मा के सानिध्य में हैदराबादी भोजन को अवधि भोजन के साथ मिलाकर एक नया प्रयोग किया। प्रयोग में तैयार खाना पूर्ण रूप से शाकाहारी व पौष्टिक गुणों से भरपूर था। 

 कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने भोजन को चखा और प्रशंसा करते हुए स्वाद को बेहतर बताया। वहीं कुलपति प्रो. पीके दशोरा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, मानवीय संकाय के डीन प्रो. राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे नवीन प्रयोग पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. राजीव रंजन ने होटल मैनेजमेंट में रोजगार की बेहतर संभावनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें