फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 09 May 2024 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर रेलवे ने हाई अलर्ट घोषित किया है। इसके बाद से स्टेशन, प्लेटफाॅर्म एवं रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस क्रम में ट्रेनों में सुरक्षा एवं गस्त भी बढ़ा दी गई है। आदेशों के क्रम में रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी के जवान अलीगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग करने के साथ ही प्लेटफाॅर्म, रेलवे परिसर, रेलवे ट्रैक पर गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा लोकल स्टेशन मडराक, दाऊद खां, महरावल, कुलवा, सोमना, डांबर आदि स्टेशनों पर सघन चेकिंग की जा रही है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि पाली वार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें