महानगर के सासनी गेट के काजीपाड़ा में सोमवार शाम स्कूटी सवार ने घर के दरवाजे पर खेल रही बच्ची को ले जाने की कोशिश की। इस दौरान उसे टॉफी का लालच दिया और हाथ पकड़कर ले जाने की कोशिश की। मगर बच्ची ने समझदारी का परिचय देकर शोर मचाया तो स्कूटी सवार भाग गया।
इस संबंध में थाना सासनी गेट में तहरीर देते हुए नूर अफजाल ने कहा है कि बच्ची ने घर आकर पूरा वाकया बताया। इस पर इलाके के लोगों की मदद से स्कूटी सवार को देखने का प्रयास किया। मगर कोई नहीं मिला। बच्ची के बताए अनुसार स्कूटी सवार ने रुककर उसे टॉफी का बहाना दिया और हाथ पकड़कर साथ लेकर चलने लगा।
मगर करीब 6-7 वर्षीय बच्ची ने समझदारी का परिचय देकर शोर मचाया तो आरोपी उसका हाथ छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर सासनी गेट पंकज मिश्रा के अनुसार बच्ची को टॉफी देने की बात परिवार की ओर से बताई गई। अब उसने टॉफी क्यों दी और वह कौन था, उसकी मंशा क्या थी। यह जांच का विषय है। बाकी ले जाने की कोशिश जैसी कोई बात नहीं है।