फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेट्रोल पंप के सामने चलती स्कूटी में लगी आग

विज्ञापन
स्कूटी से उठतीं आग की लपटें। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात करीब आठ बजे चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। पुलिस और दमकल ने काबू आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रविंद्र स्कूटी से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप से पहले स्कूटी बार-बार बंद हो रही थी। वह लगातार सेल्फ लगाकर उसे मिस्त्री के पास ले जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी में अचानक आग लग गई। उन्होंने स्कूटी सड़क पर गिराकर खुद दूर हटते हुए शोर मचाया। पेट्रोल पंप कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ती गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें