फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्थापना दिवस पर लगी साइंस एंड क्राफ्ट एग्जिबिशन, अटल टिंकरिंग लैब का किया उद्घाटन

Tue, 24 Jan 2023 08:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्रीमती सावित्री देवी इंटर कॉलेज में स्थापना दिवस पर कोल विधायक अनिल पाराशर, संस्थापक सत्यदेव शर्मा एवं प्रधानाचा प्रशांत कुमार शर्मा ने बच्चों द्वारा लगाई गई साइंस एंड क्राफ्ट एग्जिबिशन का अवलोकन किया।
विज्ञापन
स्थापना दिवस में कोल विधायक अनिल पाराशर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के कौछोंड़ स्थित श्रीमती सावित्री देवी इंटर कॉलेज में स्थापना दिवस पर बच्चों ने साइंस एंड क्राफ्ट एग्जिबिशन लगाई। साथ ही महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस को भी याद किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


श्रीमती सावित्री देवी इंटर कॉलेज में स्थापना दिवस पर कोल विधायक अनिल पाराशर, संस्थापक सत्यदेव शर्मा एवं प्रधानाचा प्रशांत कुमार शर्मा ने बच्चों द्वारा लगाई गई साइंस एंड क्राफ्ट एग्जिबिशन का अवलोकन किया। बच्चों ने तकनीकी ज्ञान एवं एवं पर्यावरण पर बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्टों को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। विधायक अनिल पाराशर ने अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया। 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।  संस्थापक सत्यदेव शर्मा ने बच्चों को महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से सबक लेते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चल कर  समाज की सेवा करने के लिए उत्साहित किया। प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए विद्यालय में सभी प्रकार से तकनीकी एवं नैतिक शिक्षा को उपलब्ध कराएंगे एवं छात्रों सर्वांगीण विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें