बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। इस वजह से रामघाट रोड व अतरौली कस्बे के स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला स्कूल संचालकों ने विद्यार्थियों को होने वाली असुविधा को लेकर लिया है। कई स्कूल संचालकों ने विद्यार्थियों के अभिभावकों के मोबाइल पर एक सितंबर को विद्यालय बंद होने का संदेश भेजा है।