घौरोठ में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे। स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव घौरोठ के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने अपने हाथों में ढोल, मझीरा आदि लेकर गांव में भ्रमण कर बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराने के लिए जागरूक किया। दौरान प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रताप गौतम, प्रदीप कुमार सिंह,राजेश राजपूत, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।